महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, दिल्ली शाखा मंडला की ओर से 10 से 14 फरवरी तक शिव आराधना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन नर्मदा छानन के समीप प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा। जिसमें श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार को दोपहर 3:30 बजे कलश यात्रा निकाली गई।