हांसी: हिसार की हांसी आमटी झील में गंदगी: परिसर में भैंसे बंधी, दीवार पर उपले, राजा की बेटी भी डूबी थी
Hansi, Hissar | Jul 5, 2025 हिसार के हांसी की आमटी झील के आस-पास गंदगी का अंबार जमा हो गया है। एक समय यह झील हांसीवासियों के लिए सैर-सपाटे और सुकून का ठिकाना हुआ करती थी, लेकिन अब यहां की गंदगी फैली है। मुख्य गेट की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि लोग वहां से गुजरने से भी कतराते हैं। स्थानीय लोगों ने झील परिसर को अब पशुओं को बांधने का स्थान बना लिया है। चारों ओर गोबर के ढेर लगे हुए हैं।