पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने मंझलाडीह निवासी JMM नेता सलीम अंसारी की आकस्मिक मौत पर शुक्रवार शाम 5 बजे पार्थिव शरीर का दर्शन करके संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाते हुए सलीम अंसारी की मौत को इलाके के लिए भी अपूरणीय क्षति करार दिया। वहीं मुखिया मुन्ना मंडल समेत कई अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पार्थिव शरीर का दर्शन करके दुख जताया।