सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत अंतर्गत ग्राम दोनैया में बुधवार को 12 बजे 25 वर्षीय महिला सैजुना खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सतगावां थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया।