बटेश्वरनगर गांव के बहियार में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान है। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे किसान भवेश मंडल ने बताया कि झुंड के झुंड नीलगाय किसानों के रबी फसल पर टूट पड़ते हैं और कुछ ही घंटे में बर्बाद कर देते हैं। जिससे किसान परेशान है। बटेश्वरनगर गांव सहित आसपास गांव के किसानों ने प्रशासन से नीलगाय के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।