पन्ना: लोकसभा चुनाव के तहत लागू आचार संहिता के दौरान सघन वाहन चेकिंग जारी प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा ने दी जानकारी
Panna, Panna | Mar 28, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के तहत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देश में लगातार वाहनों को चेक किया जा रहा है।