पन्ना: बाइक फिसलने से पन्ना कोतवाली एवं बाराछ चौकी क्षेत्र में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
Panna, Panna | Mar 27, 2024 बाइक फिसलने से पन्ना कोतवाली एवं बाराछ चौकी क्षेत्र में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में युवक के भाई लतीफ खान ने जानकारी दी कि उनका भाई, आसिफ खान, अपने मित्र के साथ ग्राम बराछ की ओर जा रहा था, जब उनकी बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथी को भी मामूली चोटें आई हैं।