पन्ना: जिले के पिपरियादोन बीट में शिकारियों के जाल में फंसने से तेंदुए की हुई मौत, समय पर नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम
Panna, Panna | Mar 27, 2024 जिले के दक्षिण वन मंडल के पवई वन परिक्षेत्र के पिपरियादोन बीट में शिकारियों के जाल में फंसकर एक तेंदुए की मौत हो गई है। मामला आज सुबह का है, जब पवई के एक खेत की बाडी में लगे फंदे में तेंदुआ आकर फंस गया। जब तक वन विभाग की रेस्व्यू टीम मौके पर पहुंची, तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी।