शंभूगंज व्यापार मंडल में 3500 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का कार्य पूरा कर लिया गया है। धान क्रय करने का सिलसिला अब भी व्यापार मंडल में जारी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबुज कुमार सिंह ने शनिवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे बताया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर के रैयत और गैर रैयत किसानों से धान का क्रय किया जा रहा है। और उन्हें समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।