रेउना के दुरौली गांव में सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बमरौलीघाट निवासी कैलाश और छोटू की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।