सराय रंजन क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। चोरी की घटना से लोग अब दहशत में रहने लगे हैं। बताया जाता है कि विगत 15 दिनों के भीतर करीब आधा दर्जन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है हालांकि पुलिस का दावा है कि घटना पर जल्दी अंकुश लगाया जाएगा और मामले का उद्वेदन होगा।