पीथमपुर: सागौर में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज पर हादसे के मामले में क्रेन चालक व ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज, 2 की हुई थी मौत
Pithampur, Dhar | Oct 31, 2025 पीथमपुर के सागौर क्षेत्र में गुरुवार को निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज पर पिलर चढ़ा रही क्रेन पलट गई थी तथा सर्विस रोड से गुजर रहे 2 पिकअप वाहनो पर गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत व 4 लोग घायल हुए थे। इस हादसे में लापरवाही सामने आने के बाद सागौर थाना पुलिस ने क्रेन चालक व रेलवे ब्रिज के ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज किया है।