धालभूमगढ़ प्रखंड के हरिनधुकड़ी गांव में स्वर्गीय अशोक भालोटिया की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे ठंड को देखते हुए 100 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शीतलहर के दौरान ग्रामीणों को राहत पहुंचाना रहा।