उनियारा: अलीगढ़ के मोक्षधाम में विभिन्न किस्मों के 120 वृक्ष लगाए गए
Uniara, Tonk | Mar 23, 2026 अलीगढ़ कस्बे के मोक्षधाम में सोमवार को वृक्षारोपण किया गया। सोमवार को 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम विकास सोंदर्यकरण समिति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें समाजसेवीयो ने भाग लेते हुए विभिन्न किस्मों के 120 वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने व सुरक्षा का संकल्प लिया।