शहडोल महावीर जयंती के अवसर पर जिले में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आदेश जारी कर बताया कि पूर्व निर्धारित 31 मार्च के स्थान पर अब 30 मार्च को अवकाश रहेगा, जबकि 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह आदेश रविवार दोपहर लगभग चार बजे जारी हुआ है।