कुदरा: कुदरा थाने में एसपी का जनता दरबार, चोरी और भूमि संबंधित मामलों को लेकर फरियादियों में असंतोष, एसपी ने सुनी समस्याएं
Kudra, Kaimur | Feb 7, 2026 कुदरा थाना परिसर में शनिवार के संध्या 4:00PM बजे से एसपी हरिमोहन शुक्ला के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया जो करीब संध्या 7:00PM बजे तक चला चोरी की घटनाओं का उद्वेदन ना होना और भूमि संबंधित मामलों का मुद्दा छाया रहा इसको लेकर फरियादियों में भी असंतोष दिखा,एसपी ने कहा जो भी मामले आए थे केस की जानकारी से संबंधित लोगों को जानकारी दी गई जल्द निदान होगा।