ट्रैक्टर मालिक दुलीचंद लोधा ने बताया कि रोज की तरह बुधवार शाम को उन्होंने ट्रैक्टर पेट्रोल पंप के यहां खड़े किए थे। वहां पर 5-6अन्य ट्रैक्टर भी खड़े हुए थे। गुरुवार सुबह जब ट्रैक्टरों को देखा तो उनके दो ट्रैक्टर में से दोनों ट्रैक्टरों की बैटरी व टूल बॉक्स में से पाने व अन्य सामान गायब थे। वहीं कोडियापाटन निवासी दानिश के ट्रैक्टर में से भी बैटरी गायब थी ।