रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने एक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ बंदारमऊ के पास से गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोतवाली पुलिस के द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर में एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के बंदारमऊ ग्राम निवासी अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान तमंचा व कारतूस बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।