छिंदवाड़ा नगर: छोटी बाजार में भगवान श्री कृष्ण की छठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए
श्रीराम मंदिर में रविवार को उत्साह से भगवन श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान की छठी का पूजन किया गया एवं बाल कृष्ण की झांकी बनाई गई। इसके उपरांत दही लाही एवं कीर्तन का कार्यक्रम भी मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रही, महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।