आगर–उज्जैन मार्ग पर नायारा पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बबीता और रामबाबू घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।