बहराइच: शाहाबाद गांव के पास गल्ला लेकर आ रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, हुई मौत
बहराइच के रुपईडीहा थाने के शाहाबाद गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक नहर में गिर गई। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम सूरत के रूप में हुई है। जो शाहाबाद गांव का निवासी था। वह सरकारी अनाज लेने कोटेदार की दुकान पर गया था, और वापस आते समय हादसा हुआ। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।