कोटड़ी: मंशा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के मंशा गांव के पास आज शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कोटड़ी निवासी कमलेश वैष्णव पुत्र सत्यनारायण वैष्णव, जो गेहूली गांव में प्राइवेट क्लिनिक संचालित करता हैं, आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गेहूली जा रहा था।