डिबाई: रामघाट में अचानक ट्रक पलटने से चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मी सहित चालक हुए घायल
रामघाट में अचानक ट्रक पलटने से चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मी सहित ट्रक चालक भी घायल हो गया, बताया गया कि ट्रक का अचानक से टायर फट गया, जिसके कारण ट्रक बीच रोड पर ही पलट गया, चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को सीएचसी भेजा गया।