गोपालगंज: नगर थाना पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामलों में फरार 9 आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाए, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
शहर के पुरानी चौक, कौशल्या चौक व इंद्ररवा बैरम गांव में नगर थाना की पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामले में फरार चल रहे नौ आरोपितों के घर कोर्ट के आदेश पर इश्तहार चिपकाया गया। नगर थाना के दारोगा मंटू कुमार रजक ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद नौ आरोपितों के घर इश्तहार चिपकाने के साथ ही फरार आरोपितों को समर्पण करने की अपील की गई है।