बेगूसराय: स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में DM की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी की हुई बैठक, दिए कई निर्देश
रेड क्रोस सोसाइटी के लिये जमीन चिन्हित कर भवन निर्माण कराया जायेगा. जहां कार्यालय प्रकोष्ठ, मीटिंग हॉल, गोदाम एवं आवश्यक कमरों की व्यवस्था की जायेगी. यह बातें मंगलवार को दोपहर 03:00 बजे स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंध समिति बैठक को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही.