बेगूसराय: हड़ताली चौक पर पान महादलित कोर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले धरना आयोजित, DM को सौंपा ज्ञापन
हड़ताली चौक पर पान महादलित कोर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले मंगलवार की दोपहर 01:00 बजे एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. जहां बिल 119 (बी) 1967 पारित करने को लेकर डीएम को ज्ञापन सोंपा गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए पान समाज के नेताओं ने कहा कि वर्तमान बिहार की सरकार को हमलोगों का मौलिक अधिकार देना होगा. इसको लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है.