इंदौर: हरदा जिले में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के विरोध में सेन समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा
Indore, Indore | Sep 28, 2024 हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में सेन समाज के द्वारा संभागायुक्त कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें फरार अपराधी को गिरफ्तार कर, आरोपी को फांसी की सजा देने किंग की। साथ ही पीड़िता बच्ची के उपचार, लालन पोषण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की।