शहर के विजयनगर चौक के पास टोटो से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया।जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में रविवार के दोपहर 12:00 किया गया। जानकारी के अनुसार छत्रपाल गांव निवासी रोहित कुमार टोटो से मंदार मेला जा रहा था। इस दौरान विजयनगर चौक के पास टोटो गड्ढे में जाने से वह टोटो से गिरकर जख्मी हो गया।