कुशलगढ़: छोटी सरवा क्षेत्र में एसडीएम ने किसानों के साथ गेहूं की फसल कटाई की, किसानों के साथ किया संवाद
कुशलगढ़ एसडीएम राकेश कुमार ने जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार क्षेत्र में गिरदावरी एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायतों के निस्तारण के लिए दोरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खेतों में गेहूं काट रहे किसानों को देखा तो वह भी अपने आप को नहीं रोक पाए और खेतों में गेहूं कटाई करने लग गए।