अटेली: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह: राज्य विधानसभा चुनाव में हर आठवां वोट फर्जी मिला, अभियान से बताएंगे सच्चाई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम को लेकर अटेली में पार्टी के नेता महेंद्र राता के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में हर आठवां वोट फर्जी मिला है और पार्टी प्रदर्शन से जनता के सामने सच्चाई रखेगी।