डिंडौरी जिले के हंस नगर के धुर्वे पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कारण के चलते ओमनी वाहन में आग लग गई आग लगने से वाहन के अंदर रखा कपड़ा और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक देर रात अज्ञात कारण के चलते ओमनी वाहन में आग लगी जिसके चलते लगभग 2 लाख रुपए की सामग्री जलकर राख हो गई कोतवाली पुलिस शनिवार सुबह 8:00 मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।