कोरांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के एक सजातीय प्रेमी जोड़े ने शनिवार को माता-पिता की सहमति से एक मंदिर में विवाह कर लिया। यह शादी देवघाट बैठकवा गांव के बटाऊवीर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, देवघाट बैठकवा निवासी ममता देवी (पुत्री हिंछलाल) और जमुआ धूस निवासी पवन कुमार (पुत्र तेरस) के बीच प्रेम था।