बिलग्राम: अतरछा खुर्द गांव में अज्ञात कारणों से खेत के बीच बने बंगले में लगी आग
Bilgram, Hardoi | Mar 30, 2026 बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अतरछा खुर्द गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में रामचरण का खेतों के बीच बना बंगला पूरी तरह जलकर राख हो गया।आग इतनी तेजी से फैली कि बंगले में रखा घरेलू और कृषि उपयोग का सारा सामान भी नहीं बच सका। इसमें एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल और तीन ट्राली पैरा जलकर नष्ट हो गए।