उदवंत नगर: ढोड़ा टोला के पास मवेशी व्यापारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोड़ा टोला के समीप हथियारबन बदमाशों ने रविवार की शाम मवेशी व्यापारी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया है।