उदवंत नगर: उदवंतनगर का खुरमा देश-विदेश में मशहूर है
खास यहां प्रतिदिन लगभग ढाई से तीन-क्विंटल तक खुरमा की बिक्री होती है. इसके लिए लगभग 900 क्विंटल दूध की आवश्यकता होती है. खुरमा व्यवसाय पर यहां सैकड़ों पशुपालक निर्भर हैं. उदवंतनगर के खुरमा विक्रेता बताते हैं कि लगन और गर्मी के महीनों में इसकी बिक्री बढ़ जाती है. इस मिठाई की खासियत है कि बिना फ्रीज के इसे दस से 12 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.