बेगूसराय: बेगूसराय के रचियाही गांव में अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही गांव की बताई जा रही है। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है।