शिवपुरी जिले के कोलारस थानांतर्गत फोरलेन हाईवे पर एक कार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।