मड़ियाहू: सिरौली सहित कई गांवों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक
बरसठी। खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने मंगलवार को विकास खंड के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सहरमा स्थित जन सेवा केंद्र, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा सिरौली गौशाला का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।