मड़ियाहू: रामपुर नहर पुलिया के पास से गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
रामपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 556 ग्राम गांजा के साथ मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर नहर पुलिया के पास से किशन यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी ग्राम जगदीशपुर को पकड़ा।