महमूदाबाद के निवासी सुरेंद्र वर्मा ने नोटिस में स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखों में उनकी भूमि निजी दर्ज है, लेकिन अधिकारियों ने गाटा संख्या 136 और 138 की आड़ में उनकी भूमि का हिस्सा भी नजूल में दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने 15 दिन में बोर्ड हटाने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, अन्यथा न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी है।