आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चरथावल थाना प्रभारी जयवीर सिंह के द्वारा कई बूथों पर पहुंच कर रविवार को निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देशित भी किया गया। वहां पर मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें किसी भी तरह की घबराने एवं डरने की जरूरत नहीं है।