हनुमानगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस के दामों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज्ञापन सोपा। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम यह ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में गैस की बढ़ती कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की गई है।