अरवल: जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि कुमारी के नेतृत्व में भदासी गांव में आग से बचाव के लिए चलाया गया जन जागरूकता अभियान
Arwal, Arwal | Mar 18, 2024 जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि कुमारी के नेतृत्व में भदासी गांव में आग से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरुक करते हुए अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं को चूल्हा पर खाना बनाते समय बाल्टी में पानी रखें तथा हवा बहने पर आग नही जलाए। जलती हुई तिल्ली बीड़ी सिगरेट के टुकड़े इधर-उधर ना फेंकने की लोगों से कहा गया। घरेलू महिलाओं को काम खत्म होने पर गैस रेगुलेटर बंद करने के लिए बताया गया।