ज्ञानपुर: सरपतहा कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस ने ईडी और मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ईडी की कार्रवाई और मोदी सरकार के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वसीम अंसारी ने गांधी परिवार के बलिदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं।