पंचकूला: MDC सेक्टर 4 स्थित स्पलैश सैलून में पुलिस की छापेमारी,तीन युवतियों को रेस्क्यू किया,एक व्यक्ति गिरफ्तार
पंचकूला के एमडीसी सेक्टर 4 स्थित स्पलैश सैलून में पुलिस की गई छापेमारी में व्यभिचार के आरोप में तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। एसीपी शुक्रपाल और एसीपी आशीष की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में महिला थाना की एसएचओ नेहा संधु भी मौके पर मौजूद रहीं। मामले में आरोपी हरीश अरोड़ा को गिरफ्तार किया।