पंचकूला: कालका हाईवे रोड पर खड़ी स्कूटी हुई चोरी, मामला दर्ज
चंडी मंदिर पुलिस थाना में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया है कि उसकी स्कूटी नंबर DL 7SCJ 2268 उसने कालका हाईवे रोड पर खड़ी की थी और सामान खरीदने गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह वापस आया तो उसकी स्कूटी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।