मौदहा: परसदवा डेरा की दलदली रास्ते में बैलगाड़ी में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
मौदहा ब्लाक के परसदवा डेरा में दलदली रास्ते में बैल गाड़ी से परिजन प्रसूता को स्वास्थ्य केंद्र ले कर जा रहे थे । दलदली रास्ते में रात में रेंगती बैलगाड़ी में प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता बेहोश हुई। सर्द हवा से बचाओ की जद्दोजहद करता परिवार वापस डेरा पहुंचा। यह जानकारी गुरुवार को आठ बजे मिली है।