मेदनी चौकी थाना की पुलिस ने 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 2:30 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से इसी गांव के रहने वाले परमेश्वर महतो के पुत्र विकास महतो उर्फ अमित कुमार विकास को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है. इधर अमरपुर गांव के रहने वाले बालकिशोर पासवान को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.