अररिया: चैनपुर गांव में बच्चों के बीच विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, हायर सेंटर रेफर
Araria, Araria | Mar 11, 2025 अररिया के महल गांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला को दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.