अररिया: अररिया जिले में 29 मार्च तक संचालित होगा मिशन परिवार विकास अभियान
Araria, Araria | Mar 10, 2025 जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिये एसीएमओ सह डीआईओ डॉ मोईज की अध्यक्षता में विशेष समीक्षात्मक बैठक सोमवार को आयोजित की गयी।